Search

Friday, February 27, 2026

थाना बरही क्षेत्र के उबरा में अवैध शराब बिक्री पर ग्रामीणों का विरोध

तेज खबर न्यूज़ कटनी :-  विधानसभा क्षेत्र बिजरावगढ़, जिला कटनी के थाना बरही क्षेत्र के ग्राम उबरा में  अवैध शराब के कथित कारोबार का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत उबरा में लंबे समय से अवैध पैकारी एवं देसी शराब की बिक्री जारी है। त्योहारों के चलते शराब की विक्री तेज हो गई है , शराब का कारोबार लाखों में बड़ा है, शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

   ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत के कारण इस अवैध गतिविधि पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी खुलेआम कारोबार कर रहे हैं और उन्हें कार्रवाई का भय नहीं है।

   होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार को देखते हुए ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री में वृद्धि हो सकती है, जिससे विशेष रूप से युवा वर्ग प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में विरोध दर्ज कराया है, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक उनकी शिकायतों पर समुचित ध्यान नहीं दिया गया।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और त्योहार सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सके।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template