Search

Saturday, February 17, 2024

दहसत फैलाने के लिए धारदार हथियार लेकर घूम रहे आदतन अपराधियों को कुठला पुलिस ने भेजा जेल

 

 कटनी :- पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन द्वारा भय एवं शांति पूर्ण वातावरण बनाये एवं अवैध शस्त्रो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । जिस परिंपेक्ष्य में दिनांक 17.02.2023 को कुठला पुलिस को एक सूचना मिली कि दीपक निषाद एवं सचिन सेन धारदार हथियार लिए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है | सूचना  के आधार पर  थाना प्रभारी निरीक्षक  अभिषेक चौबे के नेतृत्व में सउनि एम.एल.साहू एवं प्र.आर. महेन्द्र सिंह द्वारा दीपक निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 25 वर्ष एवं सचिन सेन पिता संतोष सेन उम्र 18 वर्ष दोनो निवासी इन्द्रानगर के कब्जे से धारदार हथियार बका एवं एक तलवार जप्त कर अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अप.क्र. 173/24 एवं 174/24 का कायम कर विवेचना में लिया | आदतन अपराधियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया तो माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल कटनी भेजा गया है।

 पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनोज केडिया व नगर पुलिस अधीक्षक  श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मनसुखलाल साहू, प्र.आर. महेन्द्र सिंह, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, शुभम जैन, अमरजीत एवं आर. संजय द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से आरोपी को धारदार हथियार के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।

                         अशोक कुमार मिश्रा

                                 संपादक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template