Search

Saturday, May 25, 2024

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने, मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

कटनी  :- दिनांक 25.05.2024 को पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन नें कृषि उपज मंडी, पहरुआ में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चार जून को होने वाली मतगणना में लगने वाले बैरियर व पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी  अभिजीत रंजन ने स्ट्रांग रूम के साथ ही मतगणना स्थल को देखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा स्ट्रांग रुम में डियूटी पर तैनात केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को निर्देशित किया कि सावधानी और सतर्कता के साथ डियूटी करे तथा किसी को भी स्ट्रांग रूम के आसपास ना आने दिया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। हर तरीके से सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। इसके पश्चात एसपी द्वारा स्ट्रांग रुम व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी कैमरों से सतर्क दृष्टि रखते हुए 24 घण्टे सतत् निगरानी की जाए तथा हर छोटी-बड़ी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कराया जाये। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे आदि मौजूद रहे ।



                      अशोक कुमार मिश्रा

                             संयोजक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template