Search

Thursday, June 6, 2024

कैमोर पुलिस की कार्रवाही, गांजा सहित दो लोगों क़ो किया गिरफ्तार

 


कटनी :- थाना कैमोर में दिनांक 06.06.2024 को ग्राम धनवाही रोड पर मुखबिर की सूचना पर आर्टिका क्र. MP20CM7029 कार मे दो व्यक्तियो द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर ले जाने की सूचना पर थाना कैमोर के पुलिस स्टाफ के द्वारा दबिश दी गई, और घेराबंदी कर पकडा गया | कार में आरोपियान ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दीपक सिंह ठाकुर पिता दिलदार सिंह ठाकुर उम्र 35 साल निवासी रोशननगर एनकेजे जिला कटनी का होना बताया एवं ड्राईवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अम्बरीष सिंह उर्फ मंटू पिता राजेन्द्र सिंह चौहान उम्र 40 साल निवासी ग्राम जुहली थाना एनकेजे जिला कटनी बताया  | जिनके द्वारा कार की बीच वाली सीट में एक सफेद बोरी में मादक पदार्थ गांजा के 03 पैकेटो में पैक कुल  02 किलो 964 ग्राम कीमती करीबन 30,000/-रु. का अवैध गांजा मादक पदार्थ इनके कब्जे से मिलने पर धारा 8/20 एनडपीएस एक्ट के तहत कार सहित जप्त किया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। गांजे के संबंध में पूछताछ किया जो जुहला बायपास से किसी अज्ञात व्यक्ति से गांजा लेकर कारीतलाई तरफ बेचने जा रहे थे जिसके संबंध मे पूछताछ की जा रही है।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक   अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया एवं  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़  के पी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कैमोर  अरविंद कुमार चौबे के प्रभार में टीम का गठन किया गया । टीम के द्वारा सतत् रूप से जांच करते हुये मुखबिर तंत्र द्वारा प्राप्त जानकारी से आरोपियो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।  पुलिस अधीक्षक  कटनी द्वारा टीम को उत्साहवर्धन हेतु इनाम दिये जाने की अनुशंसा की गई है।


इस पूरी कार्रवाही में थाना प्रभारी कैमोर  अरविंद कुमार चौबे, उपनि दिनेश करौसिया, उपनि अनिल कुमार पांडेय, प्रआर प्रेमशंकर पटेल, आर. सुशील पटेल, आर अजीत तिवारी, आर. अंकुल बागरी, आर. विनोद की सराहनीय भूमिका रही।


                         अशोक कुमार मिश्रा

                                संयोजक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template