Search

Wednesday, June 5, 2024

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने किया पौधारोपण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु जिलेवासियों से की अपील।

कटनी :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन, द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया, सीएसपी श्रीमति ख्याति मिश्रा, एसडीओपी विजयराघवगढ़  के. पी. सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमति संध्या राजपूत एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणो ने भी पुलिस एसपी कार्यालय परिसर तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

पौधों रोपण करने के बाद पुलिस एसपी  अभिजीत रंजन  ने जनता से अपील की है कि सभी को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने हैं। अगर पौधा लगाते हैं तो उसका ख्याल भी रखें समय-समय पर पानी दें जिससे पौधा सूखे नहीं ।



                      अशोक कुमार मिश्रा

                             संयोजक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template