Search

Wednesday, December 4, 2024

सुरक्षित सड़क, सुचारू यातायात—हम सबकी जिम्मेदारी।

तेज खबर कटनी :- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन,व थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज माधवनगर कस्बा एवं आसपास के क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग और रोड पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।

   इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, एवं संदिग्ध वाहनों की निगरानी करना था। पुलिस टीम ने सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया और लोगों को सड़क किनारे सही तरीके से पार्किंग करने की हिदायत दी।

        इस दौरान पुलिस ने 50 से अधिक वाहनों की जांच की, जिसमें बिना हेलमेट, तीन सवारी, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, नंबर प्लेट की सत्यता, और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया। अभियान के अंतर्गत 11 चालान काटे गए और ₹3900 का जुर्माना वसूला गया।

       थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न करें। साथ ही, अव्यवस्थित पार्किंग से बचने और दूसरों की सुविधा का ध्यान रखने का आग्रह किया।

     यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

                  पुलिस प्रशासन का संदेश 

सुरक्षित सड़क, सुचारू यातायात—हम सबकी जिम्मेदारी।

अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template