Search

Sunday, December 14, 2025

राकेश जैन कक्का बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के वंशज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी राकेश जैन कक्का को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। विदित हो कि राकेश जैन कक्का के दादा स्व. सेठ हुकुमचंद जैन, ताऊ स्व. जयकुमार जैन और नाना स्व. सेठ भोजराज जैन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। नाना भोजराज जैन देश की आजादी के लिए जेल भी गए थे, तब उनकी मां का जन्मदिन था। गांव के लोगों ने उनका नाम क्रांति देवी रखा था। राकेश जैन कक्का ने प्रदेशाध्यक्ष अजय सीतलानी का आभार व्यक्त किया है। श्री जैन ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को धन्यवाद करते हुए कहा है कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है। उस पर खरा उतरूंगा। मेरे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए जो योगदान किया है। उस परम्परा को आगे ले जाऊंगा। नियुक्ति पर कांग्रेस जनों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template