Search

Saturday, February 28, 2026

क्या बिना सरपंच और सचिव की विधिवत सील-हस्ताक्षर के हो सकता है बिलों भुगतान ?

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- जिले की ग्राम पंचायत झलवारा इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि पंचायत में होने वाले भुगतान बिना सरपंच और सचिव की सील और हस्ताक्षर के ही किए जा रहे हैं।
         सूत्रों के मुताबिक, पंचायत सचिव द्वारा पोर्टल पर लगाए जा रहे बिलों में न तो सरपंच की विधिवत स्वीकृति दिखाई दे रही है और न ही आवश्यक सील और हस्ताक्षर। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किन नियमों के तहत यह भुगतान प्रक्रिया पूरी की जा रही है?

    ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह आरोप सही हैं, तो यह न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही है बल्कि संभावित भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करता है। पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य होती है, लेकिन यहाँ प्रक्रिया पर ही प्रश्नचिह्न लग गया है।

      अब निगाहें टिकी हैं जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह पर। ग्रामीणों की मांग है कि वे तत्काल इस पूरे मामले का संज्ञान लें, रिकॉर्ड की जांच कराएं और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित सचिव और सरपंच पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दें।

  यदि पंचायत स्तर पर ही नियमों की अनदेखी होगी, तो ग्रामीण विकास की योजनाओं पर बड़ा सवाल खड़ा होगा। क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा? यह देखना अहम होगा।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template