Search

Friday, May 15, 2026

स्वच्छता, स्वास्थ्य और सहभागिता का उत्सव बनेगा ‘राहगीरी डे’ कटनी 2026 का छठवां आयोजन

तेज खबर न्यूज़ कटनी  :- शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम कटनी द्वारा लगातार जनसहभागिता आधारित अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी रविवार 17 मई को नेहरू वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रवेश द्वार से हाउसिंग बोर्ड मैदान तक “राहगीरी डे” कटनी 2026 का छठवां आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित किया जाएगा। प्रातः 7 बजे से 8ः30 बजे तक होने वाला यह आयोजन केवल मनोरंजन या फिटनेस कार्यक्रम नहीं, बल्कि “स्वच्छ कटनी-स्वस्थ कटनी” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने वाला एक प्रेरणादायी सामाजिक अभियान बनेगा।

     सुबह की ताजगी भरी फिजाओं के बीच आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में शहरवासी स्वास्थ्य, स्वच्छता और सकारात्मक जीवनशैली के रंगों में रंगे नजर आएंगे। आयोजन स्थल पर योग, जुंबा, साइकिलिंग, स्केटिंग, रस्साकशी, पारंपरिक खेल, पेंटिंग, हॉर्स राइडिंग एवं संगीत जैसी अनेक आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएगी, जिनके माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।कार्यक्रम स्थल को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी तथा नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    राहगीरी डे का उद्देश्य केवल लोगों को फिटनेस गतिविधियों से जोड़ना नहीं है, बल्कि यह संदेश देना भी है कि स्वच्छ वातावरण, नियमित व्यायाम और सामुदायिक सहभागिता मिलकर एक बेहतर और विकसित समाज का निर्माण करते हैं। आयोजन में बच्चे, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठजन सभी उत्साहपूर्वक सहभागी बनकर स्वच्छता और स्वास्थ्य के इस जन अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। राहगीरी डे लोगों को यह अनुभव कराएगा कि स्वच्छ शहर और स्वस्थ जीवन शैली केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

     नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के इस प्रेरणादायी अभियान का हिस्सा बनकर जागरूक, सक्रिय एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ कटनी के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template