Search

Sunday, May 17, 2026

कैंसर मुक्त समाज बनाने का संकल्प जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रयासों से शिविर का आयोजन डेढ़ सैकड़ा मरीजों को मिला लाभ

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निरंतर सक्रिय रहने वाले जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के अथक प्रयासों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते जिला चिकित्सालय में विशाल नि:शुल्क कैंसर परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। ग्रामीण एवं गरीब परिवारों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके द्वारा जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़, पेयजल एवं जनकल्याण से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता लाने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने हेतु उनके विशेष प्रयासों से शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर एवं जिला चिकित्सालय के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, यही उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग जानकारी के अभाव एवं आर्थिक संकट के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते, ऐसे में इस प्रकार के शिविर लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं। उन्होंने कैंसर मुक्त समाज बनाने का संकल्प दोहराते हुए लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। शिविर में शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर के प्रमुख कैंसर सर्जन डॉ प्रशांत एवं वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ मालती भगत द्वारा मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ अंकित जैन डिप्टी सीएओ ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

                       इनकी रही उपस्थिति 

    शिविर में एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, भाजपा नेता पद्मेश गौतम, सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ आर्यन, असिस्टेंट हॉस्पिटल मैनेजर प्रिया घोकले, कविता ओझा एवं मीडिया ऑफिसर अनीता सेन की उपस्थिति रही। शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर की प्रबंधन टीम से डॉ संजय जैन, संजय शर्मा, अजय मौदगिल, हर्ष एवं आदित्य ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शैल्बी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैंसर उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा।

अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template