तेज खबर न्यूज़ कटनी :- कटनी की सुश्री सौम्या रांधेलिया को अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है
समाज में विभिन्न संस्थाओ में अनेक कार्य में सहयोग जो सदैव आमजन के हित में रहे है ऐसे कार्यों को देखते हुए अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन पारस ,एवं राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व विधायक सुनील जी जैन ,एवं युवा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक समीर जैन कि अनुशंसा पर सौम्या रांधेलिया को युवा परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत समैया ने राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है जिसका शपथ ग्रहण समारोह सागर में सम्पन्न हुआ जहां देश भर के कोने कोने से आए पदाधिकारियों ने शपथ ली और 12 वार्षिक संकल्प लिए जिसमें शिक्षा मिशन , रस्क्तदान, पर्यावरण संरक्षण,ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित जागरूकता , जैन धर्म प्रभावना, वृद्धजन देखभाल केंद्र,जैन स्कॉलर्स अवॉर्ड , स्वास्थ जागरूकता मैराथन ,चिकित्सा शिविर ,सामाजिक उद्यमिता विकास आदि शामिल है |





No comments:
Post a Comment