तेज खबर न्यूज़ कटनी :- ब्राह्मण समाज जिला कटनी के जिलाध्यक्ष राजू शर्मा कीअध्यक्षता में,नगर इकाई न्यू सिविल लाइंस (विश्राम बाबा) की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पंडित राजू शर्मा ने नव गठित कार्यकारिणी की घोषणा की।जिसमें महामंत्री सूर्यकांत गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी राजनैतिक विचारधारा अलग-अलग हो सकती है, किन्तु समाज हित में हमें अपनी एकता दिखानी होगी। इकाई के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद दुबे ने कहा कि "संघे शक्ति कलियुगे" अर्थात संगठन में ही शक्ति निहित होती है। यदि हमें समाज का उत्थान करना है तो सबसे पहले हमें एकजुट होना पड़ेगा। राकेश दुबे ने सभी इकाईयों में 15 अगस्त और 26 जनवरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने की बात कही।
बैठक को पं. रामाधार गौतम, राजेन्द्र खम्परिया, अनुज तिवारी (वकील) आदि ने सम्बोधित किया। बैठक में संरक्षक रामाधार गौतम, आर. के. पाठक, राजेन्द्र खम्परिया मार्गदर्शक, आर. सी. मिश्रा, महेश मिश्रा, राकेश दुबे, गोविन्द तिवारी, महामंत्री- अनुज तिवारी, अभिजीत तिवारी, सचिव जितेन्द्र गर्ग, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, राजीव परौहा, नंद किशोर पारीक, मीडिया प्रभारी विनय मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य मधुसूदन दुबे, रामाधार शुक्ला, सुनील पांडे, राजेश पांडे, आर. के. मिश्रा, अशोक मिश्रा, हेमन्त मिश्रा, कमलाकर शुक्ला, आशीष मिश्रा, बालमुकुन्द त्रिपाठी, एन. के. मिश्रा, मुकेश पाण्डे, बिल्लू शर्मा, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, विक्रान्त शर्मा सहित अनेक विप्रवर उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment