Search

Tuesday, August 4, 2026

अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रेक्टर जब्त

 तेज खबर न्यूज़ कटनी :- पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत कारोबारियों के रेत से भरे 2 ट्रेक्टर जब्त कर बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

    दिनांक 02 एवं 03 अगस्त की दरम्यानी रात पुलिस के गश्ती दल को  गश्त के दौरान ग्राम खेरवा रोड पर एक लाल कलर का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP 21 ZB 8732 मिला जो रेत से भरा हुआ  था जिससे रेत के संबंध में कागजात चाहे गए जो प्रस्तुत नहीं कर सका अतः ट्रैक्टर के  चालक नीरज यादव पिता राम सुजान यादव निवासी ग्राम खजुरा थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर को मौके पर जप्त किया गया। इसी तरह ग्राम खिरवा रोड पर सिल्वर कलर का एस्सार कंपनी का ट्रैक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP21 AA 7773 था अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया अतः चालक सुखलाल कोल पिता भोला प्रसाद कोल निवासी ग्राम भीमपार  थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्तशुदा दोनों ट्रैक्टर को धारा 106 बीएनएस एवं  4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत जप्त किया गया है।

   इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह एवं आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template