Search

Sunday, August 16, 2026

जलकर उपभोक्ताओं के लिए निगम प्रशासन की विशेष राहत योजना सिर्फ 10 सितंबर तक

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जलकर उपभोक्ताओं के लिए विशेष राहत योजना लागू की गई है। योजना के तहत वर्ष 2025-26 तक दर्ज बकाया जलकर मांग राशि की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट का लाभ दिया जाएगा। निगम द्वारा यह पहल बकायादार जलकर उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ जलकर की लंबित राशि के त्वरित भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।

   जलकर प्रभारी एवं सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक ने बताया कि नगर निगम परिषद द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, आवासीय उपयोग के जलकर उपभोक्ताओं के खातों में वर्ष 2025-26 तक दर्ज बकाया मांग राशि में से 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त निगम कोष में जमा करने वाले उपभोक्ताओं को शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि में नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी।

         10 सितंबर तक ही मिलेगा छूट का लाभ

    विशेष राहत योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित अवधि 10 सितंबर 2026 तक रखी गई है। उपभोक्ता इस अवधि में अपनी बकाया जलकर राशि का एकमुश्त भुगतान कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना सीमित अवधि के लिए है, इसलिए निगम ने पात्र उपभोक्ताओं से निर्धारित समय-सीमा में भुगतान कर राहत का लाभ लेने की अपील की है।

          अवकाश दिनों में भी कर सकेंगे भुगतान

     उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजना का लाभ नगर निगम कार्यालय, संबंधित जोन कार्यालय में पहुंचकर अपना बकाया जलकर का भुगतान कर राहत योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

   एकमुश्त बकाया राशि जमा कर उठाये योजना का लाभ

   महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष  मनीष पाठक और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शहरवासियों से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं के जलकर खाते में वर्ष 2025-26 तक बकाया राशि दर्ज है, वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपना बकाया जलकर जमा करें और 50 प्रतिशत तक की राहत प्राप्त करें।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template