Search

Sunday, February 15, 2026

डायल 112 वाहन में तोडफोड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस भेजा जेल

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- दिनांक 12/02/26 को हाईवा एवं मोटरसाइकिल एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 घटनास्थल बंधी रेल फाटक पर रवाना हुई थी जिसमें मौके पर दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जो वहां पर उपस्थित 10-15 ग्रामीणों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव कर दिए जिसमें डायल- 112 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसमें बैठे पुलिस स्टाफ तथा पायलट को भी चोटे आई घटना पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्र 89/2026 धारा 296B, 351(3), 121(1), 125A, 132,191(2),191(3),190, 324(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक   अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी गणों की शीघ्र पहचान कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी उमरियापान पुलिस टीम द्वारा 14/02/26 को आरोपीगण 1. सागर उर्फ जग्गी कोल पिता रामकुमार उर्फ भूरा लाल उम्र 19 साल , 2 . अभिषेक कोल पिता हरिप्रसाद कोल उम्र 19 साल, 3. अर्जुन कोल पिता प्रीतम कोल उम्र 20 साल तीनों निवासी धरवारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किया गया और आरोपीगणों को जिला जेल कटनी भेज दिया गया। प्रकरण मे चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ।

       इस सम्पूर्ण कार्यवाही में स्लिमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन, थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र जायसवाल, उ नि अनिल यादव,  स उ नि जुबेर अली, प्र आर  तेजप्रकाश सिंह, प्र आर प्रेमशंकर पटेल, प्र आर  अंकित दुबे, प्र आर योगेंद्र सिंह, आर  मोहन मुवेल,आर  अचल कुमार, आर  अभिषेक राजावत, आर  सोनसिंह, आर  रजनीश, आर  विशाल, आर  रोहित पाटकर, आर दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template