तेज खबर न्यूज़ कटनी :- जिला चिकित्सालय के सामने स्थित नगर निगम सब्जी मार्केट में रविवार को जैविक ,प्राकृतिक हाट बाजार लगेगा।
कलेक्टर आशीष तिवारी की किसान हितैषी पहल पर शुरू हुये इस जैविक प्राकृतिक सब्जियों के हाट-बाजार के प्रति लोगों का बेहतर प्रतिसाद मिला। जैविक और प्राकृतिक खेती उत्पादन करने वाले किसानों की ताज़ी, हरी सब्जियां हाथों-हाथ बिकने लगीं, और इसका लाभ जिले के किसानों को यह हुआ कि उनके उत्पादों के लिए उन्हें मार्केट मिल गया।इसके साथ ही नागरिकों को हाट-बाजार से रसायनिक-मुक्त, स्वस्थ और पौष्टिक सब्जियां व अन्य उत्पाद बड़ी सहजता से मिलने लग गये।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास अरूणिमा सेन अयंगर ने बताया कि जैविक ,प्राकृतिक खेती से उत्पादित, रसायन मुक्त एवं शुद्ध उत्पाद मौसमी सब्जियां जैसे-लौकी, सेम, गोभी, टमाटर, पालक, मेथी, मूली, गाजर, पत्ता गोभी फल, जैविक दालें, जैविक चावल एवं श्री अन्न (कोदो, कुटकी, रागी, चियासीड) इत्यादि हाट बाजार में उपलब्ध रहेगें। कटनी शहरवासियों से आग्रह किया गया हैं कि वे हाट बाजार में प्रत्येक रविवार सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे पहुँच कर स्वास्थ्यवर्धक जैविक प्राकृतिक उत्पादों का क्रय करते हुये जिले के कृषकों का मनोबल बढ़ायें।





No comments:
Post a Comment