Search

Friday, June 19, 2026

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिला योजनाओं का लाभ प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन


तेज खबर न्यूज़ 
कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पहाड़ी निवार पंचायत में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जन कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य सरकार द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया गया है। आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और गांव, गरीब एवं किसानों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी भेदभाव के समयबद्ध तरीके से पहुंचे तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। इस के दौरान श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय वीरभद्र माली, सरपंच, उप सरपंच, पंचायत प्रतिनिधिगण , भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template