Search

Wednesday, November 18, 2026

बड़वारा पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने ट्रक चालक पर ड्रिंक & ड्राइव के तहत कार्रवाई कर ट्रक जब्त किया

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- बड़वारा पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने ट्रक चालक पर ड्रिंक & ड्राइव के तहत कार्रवाई कर ट्रक जब्त किया 

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा दिनांक 17.11.2026 को वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गये ट्रक चालक के विरुद्ध ड्रिंक & ड्राइव अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चैकिंग के दौरान ट्रक क्र. MP13GA7517 के चालक को रोककर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें चालक द्वारा शराब का सेवन करना पाया गया। ट्रक चालक ने अपना नाम जावेद खान पिता सुर्या खान उम्र 45 साल निवासी कांजी कैम्प भोपाल का होना बताया ।  चालक के शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही उक्त ट्रक  को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। प्रकरण के निराकरण हेतु इस्तगासा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया हैं।

      उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, दानबहादुर सिंह परस्ते, नितेश डोंगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी एवं आशीष तिवारी की विशेष भूमिका रही।




अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template