Search

Saturday, June 6, 2026

नगर निगम के दमकल अमले की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, परोहा मार्केट में लगी आग पर समय रहते पाया काबू

तेज खबर न्यूज़ कटनी :– नगर पालिक निगम कटनी के फायर अमले की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ एवं समन्वित प्रयासों के चलते थाना एनकेजे अंतर्गत परौहा मार्केट क्षेत्र में एक मकान में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

   सहायक फायर प्रभारी शैलेंद्र दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जून 2026 को प्रातः 03:25 बजे परौहा मार्केट स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नगर निगम के दुर्गा चौक जोन एवं सिविल लाइन जोन से दो फायर ब्रिगेड वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।

   घटनास्थल पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने पूरी मुस्तैदी और पेशेवर दक्षता के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। दोनों फायर यूनिटों के समन्वित प्रयासों से आग को शीघ्र नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आग आसपास के भवनों तक नहीं फैल सकी और संभावित जन-धन हानि को रोका जा सका।

   नगर निगम के फायर अमले की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप इस अग्नि दुर्घटना पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण स्थापित किया गया। उल्लेखनीय है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय नागरिकों ने भी राहत की सांस ली।

    नगर निगम प्रशासन ने फायर कर्मियों की तत्परता एवं साहसपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम का फायर अमला चौबीसों घंटे मुस्तैद है


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template