तेज खबर न्यूज़ कटनी :- कटनी जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर उनके मार्गदर्शन में जनपद पंचायत रीठी, विजयराघवगढ़ और ढीमरखेड़ा में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), स्वयं के राजस्व स्रोत (OSR) तथा दृष्टि पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की प्रभावी योजना तैयार करने, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा पंचायतों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण में स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं को शामिल करने, स्वयं के राजस्व स्रोतों की पहचान कर पंचायतों की आय बढ़ाने तथा दृष्टि पोर्टल के माध्यम से संबंधित कार्यों की ऑनलाइन प्रविष्टि एवं निगरानी की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों की प्रशासनिक एवं वित्तीय क्षमता को सुदृढ़ करना, स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
अशोक कुमार मिश्रा
संयोजक





No comments:
Post a Comment