Search

Thursday, September 10, 2026

बड़वारा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले ट्रक चालक पर ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्यवाही की

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 09.09.2026 को  वाहन चैकिंग के दौरान ट्रक क्र. MP 13 GB 0278 को चैक किया गया । ट्रक के चालक राहुल अलावा पिता अर्जुन अलावा उम्र 32 साल निवासी खलघट थाना दामनौद जिला धार म.प्र. को ब्रीथ एनालाईजर मशीन से चैक किया, जिसमें ट्रक चालक द्वारा एल्कोहल का सेवन करना पाया गया । ट्रक चालक द्वारा शराब का सेवन कर ट्रक चलाने पर चालक के विरुद्ध धारा 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की कर ट्रक क्र. एमपी 13 जीबी 0278 जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कर निराकरण हेतु इस्तगासा माननीय न्यायालयमें पेश किया गया व लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रतिवेदन भेजा गया है ।

   उपरोक्त दस्तयाबी कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह प्रधान आरक्षक नीलेश दुवे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत एवं सायबर सेल से आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template