तेज खबर न्यूज़ कटनी :- द जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई कटनी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को जागृति पार्क परिसर में जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनी गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रम को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया।
बैठक का सबसे बड़ा केंद्र रहा 3 नवंबर 2026, क़ो जिला पंचायत सभागार में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा भव्य पत्रकार सम्मेलन, दीपावली मिलन समारोह एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन क़ो सफल बनाना ।
जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनी गुड्डू ने कहा कि यह आयोजन महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान, अधिकार और जिम्मेदारियों की नई शुरुआत का संदेश देगा।
बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा 3 नवंबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने को लेकर पद एवं दायित्वों का वितरण किया गया।
वहीं कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथि सूची, सुरक्षा व्यवस्था और प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने आगामी पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
महेन्द्र सोनी गुड्डू — जिलाध्यक्ष, मनोज सिंह परिहार, अशोक कुमार मिश्रा, डी.डी. यादव, आरती शुक्ला, नीरज पांडे, नरेश बजाज,शैलेन्द्र तिवारी,शिवम बर्मन,प्रियंका बर्मन,श्याम सुंदर, बल्लू यादव
जागृति पार्क में हुई यह बैठक 3 नवंबर के भव्य आयोजन की तैयारियों का महत्वपूर्ण पड़ाव रही। अब निगाहें जिला पंचायत सभागार में होने वाले उस कार्यक्रम पर हैं, जहां पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान और संगठनात्मक शक्ति का बड़ा संदेश देखने को मिलेगा।





No comments:
Post a Comment