Search

Sunday, April 7, 2024

कुठला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी 1100 पेटी अंग्रेजी शराब लाखों रुपए की थी अंग्रेजी शराब

कटनी :- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक  श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में आदर्श आचार संहिता एवं लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुठला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी |


कुठला पुलिस के द्वारा लमतरा बायपास पर वाहन चैकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP 33 H 2007 को रोका जिसके चालक आमिर पिता शकील खान उम्र 20 साल निवासी विदिशा से पूछतांछ की गई जो बताया कि उक्त ट्रक में अग्रेजी शराब की 1100 पेटी कीमती करीब 1070500/ रुपये (9900 लीटर) है | पकड़ी गई शराब के संबंध में वैध कागजात मांगे गये  तो चालक द्वारा उक्त शराब को सेहतगंज रायसेन से शहडोल ले जाना बताया व शराब के कागजात पेश  किये जिसे चेक किया गया तो वैध दस्तावेज होने से ट्रक एवं चालक को जाने दिया गया ।

            
                      अशोक कुमार मिश्रा

                             संयोजक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template