Search

Saturday, April 6, 2024

गांजा तस्कर, गांजा सहित पुलिस की गिरफ्त में, रंगनाथ नगर थाना छेत्र की घटना, गांजे के स्रोत की जानकारी ढूंढने में लगी पुलिस

कटनी :- पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा.संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक  श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी नवीन नामदेव एवं थाना रंगनाथनगर स्टाफ के द्वारा थाना रंगनाथनगर कटनी के अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मामले में बबलू चौधरी पिता तिजिया चौधरी उम्र 30 साल निवासी बमुरहिया थाना देवेन्द्र नगर जिला पन्ना (म.प्र.) क़ो गिरफ्तार किया गया है 


दिनाँक 05/04/2024 को वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार रिनाल्ड तेवर क्रंमाक एम.पी.35 जेड.बी.6514 मंगलनगर चौराहा तरफ से आई जिसे चेकिंग हेतु रोका गया जो वाहन का चालक वाहन से उतर का भागने की कोशिश किया जिसे पुलिस ने रोक कर नाम पता पूछा जो अपना नाम बबलू चौधरी पिता तिजिया चौधरी उम्र 30 साल निवासी बमुरहिया थाना देवेन्द्र नगर जिला पन्ना का रहने वाला बताया जिसे वाहन छोडकर भागने के संबंध में पूछताँछ करने पर संतोष जनक जवाब नही दिया वाहन चालक की संदेह्स्पद स्थिति को देखते हुये वाहन की तलाशी कराने के लिये कहा गया जो आना कानी करने लगा जो संदेही की कार क्रं. एम.पी.35 जेड.बी.6514 की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में दो पिट्टू बैग मिले | दोनो बैगों की चैन खोलकर देखने पर मादक पदार्थ गांजा 10 किलो.500 ग्राम  पाया गया ।  जिसका अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अभी भी गांजे के स्त्रोतों की जानकारी करने में टीम लगी हुई है 

उक्त घटना मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी में- उप.निरी.नवीन नामदवे थाना प्रभारी रंगनाथनगर, उप.निरी. दिनेश तिवारी , सउनि विनोद चौधरी, प्र.आर. रामपाल बागरी, प्र.आर.  अजय तिवारी, प्र.आर.  संदेश परतेते, प्र.आर.  सतीश तिवारी ,आर. नवीन शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही ।


                      अशोक कुमार मिश्रा

                            संयोजक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template