Search

Wednesday, December 10, 2025

कर्मचारी मुबारिक खान एवं अशोक यादव के आकस्मिक निधन पर निगम कार्यालय में शोक सभा संपन्न

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- कार्यालय नगर पालिक निगम कटनी की स्थापना शाखा  में  सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदस्थ रहे कर्मचारी  मुबारिक खान तथा स्वास्थ्य शाखा में सफाई मित्र के पद पर पदस्थ रहे कर्मचारी अशोक यादव पिता रामदास यादव के आकस्मिक निधन हो जाने पर बुधवार दोपहर 3 बजे नगर निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान निगम परिवार द्वारा दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिवारजनों पर आये इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

    शोक सभा के दौरान महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी, गोविंद चावला, सुरेन्द्र गुप्ता, उपायुक्त शैलेष गुप्ता, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, आलोक तिवारी सहित निगम की अन्य शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template