Search

Monday, April 22, 2024

बिना वैध कागजात के परिवहन करते हुए पकड़ा गया करीब 1133150 रूपये कीमत का सोना चांदी

कटनी :- थाना प्रभारी  शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में  आदर्श आचार संहिता के दौरान बरही पुलिस एव एस. एस. टी . टीम के द्वारा बिना वैध कागजात के परिवहन करते हुए  भारी मात्रा में सोना  चांदी पकड़ा गया ।


 पुलिस अधीक्षक  के व्दारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था कि आचार संहिता के नियमो का कडाई से पालन कराया जाये एवं आवागमन के माध्यम से बड़ी मात्रा में रुपये पैसो एवं चुनाव प्रचार को प्रभावित करने वाली वस्तुओ का परिवहन होने पर कठोर कार्यवाही की जाये | वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन पर थाना बरही एवम एस. एस. टी. टीम के द्वारा  वाहन चैंकिग के दौरान बुलेरो क्रमांक  एम.पी. 19  सी.बी. 7537 को रोककर चैक किया गया|


उसके पास एक काले रंग के रैगजीन के बैग मैं सोने चांदी से बने हुए आभूषण मिले जिसे निकालकर चैक किया गया तो चांदी से बने आभूषण कुल 6671 gm जिसकी  कीमत कुल 466900 /एवम  सोने से बने  आभूषण कुल 92gm  जिसकी कीमत कुल 666250/ कुल कीमती 1133150/ मिले  जिसके संबंध में पूछतांछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राकेश सोनी पिता स्व. अयोध्या प्रसाद सोनी निवासी पोडिया थाना इंदवार जिला उमरिया  हाल निवासी बरही का होना बताया। जिसे उपरोक्त  सोने चांदी के सम्बन्ध मैं वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया जो की मौके पर कोई वैध दस्तावेज पेश ना करने पर एस. एस टी टीम से मौके पर ही उपरोक्त सोने चांदी को राकेश सोनी के कब्जे से जप्त कर अग्रिम करवाही हेतु जिला कार्यालय भेजा गया ।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव , एस . एस.टी. प्रभारी मृदुल कुमार साहू AVFO., उप निरी. शैलेन्द्र सिंह सेंगर , उप निरी. विनोद कांत सिंह ,, आर. अवधेश प्रताप सिंह , आर. लालू यादव आर. विवेक श्रीवास्तव ,   की मुख्य भूमिका रही।


                      अशोक कुमार मिश्रा

                             संयोजक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template