Search

Monday, February 2, 2026

स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत को सहेजना जरूरी, पूरी दुनिया आत्मसात कर रही गांधी के विचारों को

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय सीतलानी के संयोजन में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज एवं उत्तराधिकारियों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल सिंह, अध्यक्षता 116 वर्षीय स्वामी लेखराज सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन प्रभारी डॉक्टर संजय कामले, सेवादल के मुख्य संगठक अविनाश भार्गव एवं प्रकोष्ठ प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर देश की आजादी के लिए शहीद सेनानियों को याद किया। कार्यक्रम का शुभारम वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। मुख्य अतिथि सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आज दुनिया के 400 करोड़ लोग मानते हैं तथा गांधी जी की प्रतिमा आज भी 150 देश में लगी है।  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के वंशज हमारे लिए  सम्मानीय हैं। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 116 वर्षीय स्वामी लेखराज सिंह चौहान, जिनकी सात पीढ़ी ने देश की आजादी में भाग लिया, उनके पूर्वज बेधराज सिंह 1857 में शहीद हुए एवं 1919 में पूर्ण सिंह और माड़े सिंह शहीद हुए थे और 103 वर्षीय पाण्डु राग गणपत सिंधे को सम्मानित किया गया। आयोजन में कटनी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज राकेश जैन कक्का, सुरेंद्र दुबे, शहजाद खान को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ शाहिद भाई, शहजाद भाई, सत्यम साहू, नारायण साहू ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।  दूसरे दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जवाहर चौक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोगों ने प्रदेशाध्यक्ष अजय सीतलानी के नेतृत्व में भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, अविनाश भार्गव, की भी उपस्थिति रही.

अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template