तेज खबर न्यूज़ कटनी :- पद्म पुरस्कार -2026 हेतु जिले के पात्र व्यक्तियों से संबंधित आवेदन पत्र एवं प्रस्ताव प्राप्त किया जाना है। इस हेतु इच्छुक व्यक्ति, संस्था, शासकीय-अशासकीय कार्यालय 31 जुलाई तक के पूर्व कलेक्ट्रेट कार्यालय की आवक शाखा में उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से आवेदन पत्र व प्रस्ताव संपूर्ण विवरण सहित जमा कर सकते हैं। 31 जुलाई के बाद आवेदन जमा नहीं कियें जायेंगे।
पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार - देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों,गतिविधियों के क्षेत्रों में प्रदान किए जाते हैं, जैसे - कला, सामाजिक कार्य, लोक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि। 'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए; 'पद्म भूषण' उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और 'पद्म श्री' किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
No comments:
Post a Comment