तेज खबर न्यूज़ कटनी :- दीपों के महापर्व दीपावली पर नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने नगरवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर सभी के सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की है।
निगमायुक्त ने अपने संदेश में कहा है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व नगर के हर घर में, सुख -शांति और समृद्धि का संचार करे।
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने नगरवासियों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि, वे दीपावली पर्व पर वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी के दीयों, पूजन- सामग्री और घर की साज-सज्जा के लिए सामग्री में स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करें, ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके।
अशोक कुमार मिश्रा
संयोजक





No comments:
Post a Comment