Search

Monday, January 26, 2026

नगर निगम द्वारा मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी जल सुनवाई, जल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का मौके पर होगा त्वरित निराकरण

तेज खबर न्यूज़ कटनी :-+राज्य शासन के निर्देशों के पालन में शहरवासियों की जल संबंधी समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा मंगलवार 27 जनवरी 2026 को प्रत्येक वार्ड स्तर पर जल सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। 

     नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री  सुधीर मिश्रा ने बताया कि जल सुनवाई के दौरान नागरिक जल आपूर्ति से संबंधित अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। इसके साथ ही नागरिकों द्वारा लाए गए पेयजल नमूनों की मौके पर गुणवत्ता जांच की जाएगी तथा जांच उपरांत जल की गुणवत्ता संबंधी जानकारी नागरिकों को तत्काल प्रदान की जाएगी। वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के लिए प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक के लिए 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 31 से 45 तक के लिए जल सुनवाई का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। 

     जल सुनवाई में नगर निगम कटनी की जल प्रदाय शाखा के अधिकारी, प्रशिक्षित कर्मचारी एवं फील्ड स्टाफ मौजूद रहेंगे, जो प्राप्त शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल आपूर्ति, दबाव, गंदा पानी, लीकेज, अनियमित सप्लाई जैसी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

      नगर निगम प्रशासन ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जल संबंधी शिकायतों के निराकरण एवं पेयजल नमूनों की जांच हेतु मंगलवार 27 जनवरी को अपने-अपने वार्ड में आयोजित जल सुनवाई में उपस्थित होकर इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template