Search

Friday, January 30, 2026

शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट में दो मिनट का मौन रखकर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

तेज खबर न्यूज़ कटनी – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया।

   कलेक्टर आशीष तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके ठीक बाद प्रातः 11 बजे सायरन बजने पर दो मिनट का मौन रखा गया।

   श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, ज्योति लिल्हारे, विंकी सिंहमारे उईके और जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से मौन रखकर देश के बलिदानियों को याद किया।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template