तेज खबर न्यूज़ कटनी :-+थाना स्लीमनाबाद व थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को 03 गंभीर मामले में 8 सालों से फरार स्थायी वारंटी को भीलवाड़ा राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुईं।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के संयुक्त नेतृत्व में दिनांक 02/02/2026 को थाना स्लीमनाबाद व थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को माननीय न्यायालय कटनी के प्र.क्रं. 144/2018 धारा 366,376 IPC, प्र.क्रं. 170/2016 धारा 395,397 IPC, 25 आर्म्स एक्ट, प्र.क्रं. 169/2016 धारा 395,397 IPC, प्र.क्रं. 4668/2016 धारा 294,323,506,427,34 IPC के मामले में 8 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी किस्सू उर्फ रामकिशोर काछी पिता जैनीलाल काछी उम्र 33 साल निवासी ग्राम अतरसुमा थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी हाल पटेल नगर थाना प्रतापनगर भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे, एएसआई विजेंद्र तिवारी , प्रआर प्रेम शंकर पटेल,आर अचल सिंह, साइबर सेल से आर. अजय साकेत की सराहनीय भूमिका रही





No comments:
Post a Comment