Search

Wednesday, January 10, 2024

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 कटनी :-भारत के  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वार  सम्पूर्ण भारत वर्ष में विकसित संकल्प यात्रा से लेकर हर बहन आत्मनिर्भर बने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सभी बहनों के जीवन स्तर पर विशेष विचार विमर्श करते हुए उन्हे अपने दैनिक दिनचर्या के  कार्यों हेतु सम्मान स्वरूप साढें बारह हजार की राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है और उनके खातों पर  राशि भेजकर हर महिला सशक्त और निडर निर्भीक होकर अपने जीवन का निर्वहन कर सके  सराहनीय प्रयास किए जा रहे है इसी संदर्भ पर आज  पुनः लाड़ली बहनों के खाते में राशि भेजी जाये  उक्त कार्यक्रम पुरानी कचहरी द्वारका भवन में आयोजित कार्यक्रम  महिला सशक्तिकरण आत्मीय भव्य सम्मान आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनानुसार हितग्राहियों को 2024  जनवरी माह की  राशि अंतरण आयोजित कार्यक्रम में  उपस्थित हुई  सभी लाड़ली बहनो को श्रंगार साम्रगी सम्मान स्वरूप देकर सम्मानित किया गया


इस अवसर पर नगर-निगम  बांड एम्बेसडर  मंजूषा गौतम  एंव समाजसेवी बांड एम्बेसडर व अधिवक्ता श्रीमति रेखा अंजू तिवारी*  द्वारा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में शासन की संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले सघन जन अभियान चलाकर  महिलाओ और बेटियों का जीवन मंगलमय और सुखमय जीवन बनाए रखने हेतु शिविर लगाकर जागरूक किय जा रहा है   उनके द्वारा इस  सराहनीय सहयोग हेतु *कार्यक्रम  की मुख्य अतिथि कटनी महापौर प्रीतिसंजीव सूरी के  करकमलों द्वारा महिला शक्ति नगर-निगम ब्रांड एम्बेसेडर मंजूषा गौतम एंव  ब्रांड एम्बेसेडर समाजसेवी अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी को  उपहार स्वरूप श्रंगार और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया* गया  इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  विनोद कुमार शुक्ला,  केडीये अध्यक्ष  पीताम्बर टोपलानी,बीजेपी अध्यक्ष  दीपक टंडन सोनी,  भाजपा संगठन महामंत्री  सुनील उपाध्याय,नगरनिगम अध्यक्ष मनीषपाठक कार्यपालन यंत्री आदेशजैन राजस्व अधिकारी जागेशवरपाठक, ,आगंनबाडी सहायिका श्रीमति मीना शुक्ला,आरती निषाद सहित अन्य गणमान्य नागरिक एंव  मातृशक्तियों की उपस्थित में आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,,,।

                          अशोक कुमार मिश्रा

                                 संपादक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template