Search

Friday, October 11, 2024

मिशन शक्ति के अंतर्गत शक्ति अभिनंदन अभियान संबंधी जागरूकता अभियान हुए संपन्न

 

तेज खबर कटनी :- शासन एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार  महिला एवं बाल विकास विभाग विजयराघवगढ़ के  विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रो में महिलाओ एवं बालिकाओं के सशक्ति करण संबंधी विभिन्न कार्यक्रम दिनांक 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया गए।इसी क्रम में आज विजयराघवगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र   03 में कार्यक्रम के अंतिम दिवस में कन्याओं को भोजन प्रसाद एवं गिफ्ट चुनरी वितरित कर उनका सम्मान किया गया।साथ ही सभी कन्याओं को मिशन शक्ति उनके अधिकार,स्वास्थ्य,पोषण ,शिक्षा, कानूनि अधिकार,आदि से संबंधित जानकारियां भी दी गई।सर्वप्रथम कन्याओं का पांव पूजन कर उन्हे टीका चुनरी से स्वागत किया गया।तत्पश्चात कन्या भोजन कराया गया और साथ उन्हे सब जानकारियां भी दी गई।मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम परियोजना विजयराघवगढ़ अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया।जिसमे  आज सभी कन्याओं का कन्या पूजन किया गया था।और उन्हें पूड़ी खीर मिठाई भी खिलाई गई।आज के इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल,पर्यवेक्षक मनोरमा श्रीवास्तव,रामावतार वर्मा,संध्या शुक्ला,ऋतु ठाकुर,स्वेता गोस्वामी,मीना तिवारी आगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रभा नामदेव,रोशनी चौधरी,विनीता प्यासी,आदि उपस्थित रहे |
अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template