Search

Monday, February 9, 2026

करंट फैलाने वाले शिकारी गिरफ्तार ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवाई

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में फरार आरोपियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किये गये थे, निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डॉ. संतोष डेहरिया एंव एस.डी.ओ.पी. श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में फरार आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये महत्तवपूर्ण सफलता अर्जित की है। 

        प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा  दिनांक 09/12/2025 को श्रीलाल कुम्हार के खेत के पास ठाकुर बाबा नाला झिन्नापिपरिया में जंगली जानवरों को मारने की नियत से बिजली करेंट लगाया गया था जिसमें फंसकर झिन्नापिपिरया निवासी भागीरथ कुम्हार की मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना ढीमरखेडा मे मर्ग क्रमांक 64/2025 कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच में आये तथ्यों के आधार पर आरोपी अनिल उर्फ बबलू पिता गोरेलाल लोनी उम्र 27 साल निवासी ग्राम गूडा और मनरमन लोनी पिता मुन्नीलाल लोनी उम्र 37 साल निवासी गूडा के विरुद्ध अपराध कंमाक 64/26 धारा 105,3 (5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध  कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे।  विवेचना के दौरान आरोपियों को दस्तयाब किया गया और अपराध के बारे में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया जाने पर गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

     इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, सउनि विजेन्द्र तिवारी प्र आर मनोज ठाकुर, प्र आर दीपक श्रीवास आर. पंकज आर. अमित शुक्ला आर. अजय धुर्वे आर. जोगेश्वर कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template