Search

Saturday, January 27, 2024

वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

22 दिसंबर 2023 को सी.पी.ऐ. में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।  विद्यालय में वार्षिक उत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया, जिसमें कटनी जिला के पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।   वार्षिक उत्सव की थीम का नाम "Unity In Diversity" रखा गया।  जिसका अर्थ है अनेकता में एकता। कार्यक्रम शाम ठीक 5:00 बजे प्रारंभ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति नंदनी चौधरी सिंह एवं डायरेक्टर विशाल टहल रामानी  ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।


छात्रों ने सरस्वती वंदना, नृत्य नाटिका ,लोकगीत भावगीत तथा सीमा रेखा एकांकी का भव्य मंचन किया।
उसके बाद मुख्य अतिथि ने मेधावी तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट प्रतिभा वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन तथा परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की तथा जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास पर बल दिया।
शाला प्रधानाचार्य  ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट द्वारा विद्यालय की गतिविधियों तथा उपलब्धियां का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षक शिवेंद्र कुशवाहा ने आए हुए सभी अतिथि तथा मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंत में विद्यालय के डायरेक्टर  विशाल टहल रामानी  ने वार्षिक उत्सव की प्रशंसा की तथा वहां मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया।

                           अशोक कुमार मिश्रा

                                 संपादक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template