Search

Monday, April 1, 2024

अवैध शराब बिक्री का नया तरीका खोजा आरोपी ने लेकिन रंगनाथ पुलिस निकली उससे भी तेज

 

टनी :- पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा.संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रंगनाथ पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही का सिलसिला तूफानी रफ्तार में जारी है


 इसी क्रम में आज रेड कार्यवाही के दौरान आइसीआइसीआइ बैंक के पास एक व्यक्ति जिसका नाम विमल यादव है जो की अमीरगंज पडरवाड़ा का रहने वाला है जो की दूध बेचने का काम करता है अपने दूध के कंटेनर में अवैध रूप से 50 पाव देसी मदिरा मसाला  रखे हुए बेचने की फिराक में था| जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए, उसके कब्जे से मोटरसाइकिल, दूध का कंटेनर जिसमें शराब रखा हुआ था एवं अवैध शराब को जप्त कर विधिवत कार्रवाई की

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी सउनि बहादुर सिंह प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, प्र आर गोविंद ,आरक्षक नवीन शुक्ला एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


                        अशोक कुमार मिश्रा

                               सयोजक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template