Search

Sunday, March 1, 2026

पालतू कुत्तों से चीतल का शिकार कर मना रहे थे जश्न, वन विभाग ने दबिश देकर 3 शिकारियों को दबोचा

तेज खबर न्यूज़ कटनी :- वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में कटनी वन विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र में पालतू कुत्तों के जरिए एक चीतल का शिकार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। विभाग ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

            शिकार के बाद चल रही थी पार्टी

  घटना 28 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे की है। बरहटा बीट के कक्ष क्रमांक RF-47 में कुछ शिकारियों ने पालतू कुत्तों का इस्तेमाल कर एक चीतल को मार गिराया। शिकार के बाद आरोपी मांस के साथ पार्टी मनाने की तैयारी में थे।जैसे ही वन विभाग की टीम को इसकी गुप्त सूचना मिली, अधिकारियों ने बिना समय गंवाए मौके पर घेराबंदी की। टीम को देखते ही शिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके से 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जबकि 3 आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में वन विभाग की टीमें दबिश दे रही हैं।

    आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

   प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़े गए आरोपियों को आज, 2 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

                            वन विभाग

वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध शिकार की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हम आम जनता से भी अपील करते हैं कि वन्य जीव अपराध की सूचना तुरंत साझा करें।

   वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई ने क्षेत्र के अन्य शिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template