तेज खबर न्यूज़ कटनी :- जिले में कृषि उद्यमियों (एग्री-एंट्रेंप्रेनेर्स ) की वार्षिक समीक्षा बैठक का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले के 50 कृषि उद्यमियों (AE) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी AEG फाउंडेशन के अंतर्गत 40 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाणपत्र हासिल कर चुके हैं और वर्तमान में कृषि से जुड़े विभिन्न नवीन व्यवसायों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और 40 - 50 हजार किसान को कृषि परामर्श और अन्य बिजनेस के माध्यम से लाभ पंहुचा रहे है
यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट लीड गौरव कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पवन कुमार यादव और कृषि मेंटर श्री माया शंकर के कुशल नेतृत्व में किया गया, जिनके प्रयासों से यह आयोजन प्रभावशाली और परिणामदायक रहा।
इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें, कृषि विभाग से DDA अरुणिमा सेन , ADA डॉ राम नाथ पटेल , एक्सटेंशन ऑफिसर राहुल बघेल , RAEO कटनी विकाश कुमार , पशुपालन-डेयरी विभाग के प्रबंधक (दुग्ध शीत केंद्र स्लीमनाबाद) बी. के.मौर्या , MPSRLM के स्किल डेवलपर कमलाकार मिश्रा , फिनो पेमेंट बैंक के राहुल कुमार और अन्य संस्थानों से प्रतिनिधि एवं AEM टीम कटनी, माया शंकर, जगन्नाथ मंडल, मुकुल सिंह, नवनीत कुमार, सुग्रीव कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक के दौरान कृषि उद्यमिता को सशक्त बनाने, किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने तथा शासकीय योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, कृषि उद्यमियों के व्यवसायिक विकास, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु ठोस रणनीतियाँ तैयार की गईं।
मुख्य बिंदु
सरकारी योजनाओं की जानकारी कृषि उधमियों को साझा की गई
कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं फसल सुरक्षा तकनीकों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
SRLM विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया।
फिनो बैंक प्रतिनिधियों द्वारा डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन लेन-देन एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि कृषि उद्यमियों, विभागीय अधिकारियों एवं किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कृषि व्यवसाय को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित होगी।
अंत में उपस्थित अधिकारियों ने कृषि उद्यमियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह मॉडल किसानों को तकनीकी सेवाओं एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने में अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। इससे जिले में कृषि विकास को नई दिशा और गति मिल रही है।





No comments:
Post a Comment