Search

Tuesday, March 17, 2026

पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर निगम के उप स्वच्छता पर्यवेक्षक रतन परिहार निलंबित नगरनिगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने की कार्यवाही

तेज खबर न्यूज़ कटनी  :- नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने और आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण मे उत्कृष्ट रैंक हासिल करने हेतु निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने म.प्र.सिविल सेवा नियमों के तहत कार्यवाही करते हुए गुरूनानक वार्ड के उप स्वच्छता पर्यवेक्षक रतन परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    निलंबन अवधि के दौरान उप स्वच्छता पर्यवेक्षक रतन परिहार को स्वास्थ्य विभाग के कक्ष क्रमांक 36 में संलग्न किया गया है इस दौरान इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि के फलस्वरूप गुरूनानक वार्ड की साफ- सफाई व्यवस्था का दायित्व मोहम्मद इशहाक अरशद उप- स्वच्छता पर्यवेक्षक को सौंपा गया है।

 ज्ञातव्य हो कि स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त करनें हेतु निगम प्रशासन द्वारा रोजाना प्रातःकालीन किये जाने वाले प्रयासों का निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा सतत रूप से किये जा रहे निरीक्षण के फलस्वरूप सोमवार 16 मार्च को गुरूनानक वार्ड के मुख्य बाजार क्षेत्र सब्जी मंडी एवं गोल बाजार आदि क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान जगह-जगह पर गंदगी एवं कचरे का ढेर पाया गया। इस दौरान सफाई मित्र भी निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं पाये गए तथा उप स्वच्छता पर्यवेक्षक  रतन परिहार भी  कर्तव्य स्थल पर मौजूद नहीं पाए गए। जिस पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा गहन नाराजगी व्यक्त की जाकर निलंबन की कार्यवाही की गई है।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template