तेज खबर न्यूज़ कटनी :- कटनी जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष पंकज गौतम द्वारा कलेक्टर आशीष तिवारी को ज्ञापन के माध्यम से गेहूं खरीदी केंद्र में होने वाली किसानो की समस्याओं को अवगत कराया गया
पांच बिंदुओं की समस्याओं में इस प्रकार है
1. किसानों को खरीदी केंद्र में बैठने के लिए छाया एवं पानी की व्यवस्था की जाए।
2. खरीदी केदो में होने वाली कमीशन खोरी जैसे किसानों के नाम पर चढ़ाने के नाम से ₹50 प्रति कुंटल, तोलाई के नाम पर ₹15 प्रति कुंटल और सर्वेयर के नाम से ₹20 प्रति कुंटल किसानों से लिया जाता है इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।
3. किसने की खरीदी तुरंत होनी चाहिए दलालों और बिचौलियों पर कार्यवाही की मांग की गई है।
4. खरीदी में वेयरहाउस के मालिकों को दूर रखना चाहिए क्योंकि वह बाहर से गेहूं आयात कर सरकार को चूना लगाने का काम करते हैं
5. किसनो की समस्याओं के लिए कलेक्टर कटनी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर की मांग की गई है
सभी पांचो मांगों को कलेक्टर कटनी ने गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर कार्यवाही की जाएगी और जिस भी खरीदी केंद्र से शिकायत आएगी उस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी और किसानों के हित को ध्यान में रखा जाएगा।





No comments:
Post a Comment