Search

Thursday, May 7, 2026

स्वच्छता, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवन शैली का संदेश देने रविवार 10 मई को माधव नगर में आयोजित होगा ‘राहगीरी डे’

तेज खबर न्यूज़ कटनी : - स्वच्छता, स्वस्थ और जागरूक शहर की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में नगर पालिक निगम कटनी द्वारा रविवार 10 मई 2026 को ‘राहगीरी डे’ का आयोजन किया जा रहा है। निगम प्रशासन  के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम प्रातः 7ः00 बजे से 8ः30 बजे तक माधव नगर स्थित ग्राम पंचायत चौराहा से बाबा माधव शाह हॉस्पिटल रोड तक किया जाएगा।

     निगम प्रशासन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि ‘राहगीरी डे’ केवल मनोरंजन या फिटनेस कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का एक जनजागरूकता अभियान भी होगा। इस आयोजन में हर आयु वर्ग के लोग सहभागिता कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान योग, व्यायाम, पारंपरिक खेलकूद, हार्स राईडिंग, साइकिलिंग, स्केटिंग, संगीत एवं जुंबा के माध्यम से शारीरिक व्यायाम की गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही स्वच्छ वातावरण, साफ-सुथरी सड़कें और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

  नगर निगम द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, वहीं नागरिकों को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के महत्व के प्रति प्रेरित करना है। साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाना है। 

  नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नगर निगम की इस अनुकरणीय पहल में परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और स्वच्छ एवं स्वस्थ कटनी के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template