Search

Monday, March 4, 2024

थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध जबरजस्त कार्यवाही,

कटनी :- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा आगामी त्यौहार होली एवं लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था।अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया, दिनांक 4/3/24  को मुखबिर  द्वारा सूचना मिली कि ग्राम देहरी थाना ढीमरखेड़ा का नारायण सिंह मार्को उसके लड़के राजेश मार्को और नीरज मार्को अपने घर पर अवैध शराब का जखीरा बिक्री हेतु छुपा कर रखे हुए है,उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया गया तथा अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार मुखबिर सूचना पर टीम बनाकर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर नारायण सिंह मार्को मौके से फरार हो गया। राजेश मार्को और नीरज मार्को को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर नारायण सिंह मार्को के घर की तलाशी ली गई तो आरोपी के घर में जानवर की सार की छप्पर पर कागज की कार्टूनों में भरी अवैध शराब चारा /पैरा से ढकी हुई मिली जिसे मौके पर मौजूद साक्षियों के समक्ष छत से नीचे उतरवाया गया तो अंग्रेजी शराब गोवा कंपनी की 10 पेटी,12 पेटी देसी मसाला,14 पेटी प्लेन कुल 36 पेटी शराब, कीमती 1लाख 90 हजार, कुल मात्रा 324 लीटर की जप्त की गई।आरोपी राजेश मार्को पिता नारायण मार्को उम्र 22 वर्ष एवं नीरज मार्को पिता नारायण मार्को उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम देहरी थाना ढीमरखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयान राजेश कुमार मार्को,नीरज कुमार मार्को तथा नारायण मार्को के विरुद्ध अपराध धारा  34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

 इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, सहायक उप निरीक्षक महेश झरिया, सहायक उप निरीक्षक जयचंद उईके, प्रधान आरक्षक संदेश परतेती, आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक पंकज सिंह, महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला का विशेष योगदान रहा


                      अशोक कुमार मिश्रा

                             संपादक 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template