तेज खबर न्यूज़ कटनी :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के विधानसभा प्रभारी अमित शर्मा (राजा ) ने मध्य प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किये 4.38 लाख करोड़ रुपये का डिजिटल बजट का स्वागत करते हुए इसे सर्वस्पर्शी, संतुलित और विकासोन्मुख बताया है।
उन्होंने कहा,बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया, बल्कि अधोसंरचना, कृषि, युवा रोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, मध्यम वर्ग और उद्यमियों सभी वर्गों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में रोजगार सृजन, औद्योगिक निवेश, अधोसंरचना विस्तार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, जो मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा।
अमित शर्मा (राजा ) ने कहा कि वित्तीय अनुशासन के साथ विकास का स्पष्ट रोडमैप इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास, महिला सशक्तिकरण योजनाओं के विस्तार तथा कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में किए गए प्रावधान प्रदेश की आर्थिक संरचना को मजबूती देंगे।
.jpg)




No comments:
Post a Comment