तेज खबर न्यूज़ कटनी :- राज्य शासन द्वारा जनभागीदारी समिति के नियमित अध्यक्षों की नई नियुक्ति होने तक जिले के शासकीय महाविद्यालयों में व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टर आशीष तिवारी ने पदेन अध्यक्षों की नियुक्ति कर दिया है।
कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय,कटनी की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष स्वयं कलेक्टर होंगे। वहीं शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में पदेन अध्यक्ष के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटनी को दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, स्लीमनाबाद में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बहोरीबंद को पदेन अध्यक्ष बनाया गया है। शासकीय महाविद्यालय, बरही एवं शासकीय महाविद्यालय, विजयराघवगढ़ की जनभागीदारी समितियों के पदेन अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजयराघवगढ़ होंगे।
इसके अतिरिक्त शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा, शासकीय महाविद्यालय उमरियापान तथा शासकीय महाविद्यालय सिलौड़ी की जनभागीदारी समितियों के पदेन अध्यक्ष का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ढीमरखेड़ा को सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यदि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाता है तो नई नियुक्ति तक पदेन उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किए जाने के प्रावधान हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर द्वारा यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि महाविद्यालयों की शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियाँ निर्बाध रूप से संचालित होती रहें।





No comments:
Post a Comment