Search

Sunday, March 8, 2026

नहीं मिल रहा नौनिहालों को पोषण युक्त आहार :- सूत्र

तेज खबर न्यूज़ कटनी :-  जिले की कटनी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द से एक गंभीर मामला सामने आ रहा है, जहाँ स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के भोजन में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही तय मानकों का पालन किया जा रहा है।

     जानकारी के अनुसार झुरही स्कूल, कैलवारा खुर्द आंगनवाड़ी  और टिकरिया आदिवासी मोहल्ला में संचालित आंगनवाड़ी और स्कूलों में मध्यान भोजन जिस समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है, वहाँ बच्चों के खाने की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है।

    सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि लंबे समय से इन स्कूलों में मध्यान भोजन को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन अब तक इस ओर किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं गया।

   ग्रामीणों का आरोप है कि नौनिहालों के लिए सरकार द्वारा भेजा जाने वाला अनाज भी पूरी तरह बच्चों तक नहीं पहुँच रहा है। सूत्रों का कहना है कि मध्यान भोजन के लिए आने वाले गल्ले का कुछ हिस्सा बेच दिया जाता है, जिससे मोटी कमाई की जा रही है।

  ग्रामीणों का कहना है कि वे सामने आकर शिकायत करने से डरते हैं, इसलिए मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक यह मामला पहुंचाया जा रहा है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन तीनों स्थानों पर संचालित मध्यान भोजन समूहों की तत्काल जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित समूहों को निष्कासित करते हुए नई व्यवस्था लागू की जाए।

   अब देखना यह होगा कि बच्चों के पोषण से जुड़े इस गंभीर मामले पर प्रशासन कितनी जल्दी संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।



अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template