तेज खबर न्यूज़ कटनी :- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.04.2026 को प्रार्थी रमेश पटेल पिता दत्तराम पटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम झिन्नापिपिरया थाना ढीमरखेड़ा, जिला कटनी नें थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.04.2026 को अर्जुन सिंह निवासी अजमेर (राजस्थान) उसके ट्रैक्टर-ट्राली को ग्राम खमतरा से बहोरीबंद ले जाने के बहाने लेकर गया था, जो गंतव्य तक नहीं पहुंचा और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। इस प्रकार आरोपी द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली को बेईमानीपूर्वक चोरी कर लिया गया।
उक्त प्रकरण में थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 226/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को पिपरौंध-रैपुरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से इण्डो फार्म कंपनी का नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्राली, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,00,000/- है, बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, आरक्षक पंकज सिंह एवं आरक्षक देवेन्द्र अहिरवार का सराहनीय योगदान रहा।





No comments:
Post a Comment