Search

Wednesday, April 22, 2026

24 अप्रैल को निगम के कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु कर्मचारी समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

तेज खबर न्यूज़ कटनी :-  निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन द्वारा  शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1  बजे तक निगम कार्यालय के एम आई सी सभाकक्ष में वर्तमान कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों, पेंशनर्स की नगर निगम कार्यालय से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कर्मचारी समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है।

   शिविर के दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार स्वयं मौजूद रहकर कर्मचारियों की समस्या एवं शिकायतों संबंधी आवेदनों पर सुनवाई करेंगी।

   उपयुक्त  शैलेश गुप्ता ने बताया कि  शिविर का उद्देश्य निगम के कर्मचारियों व पेंशनरों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे अनावश्यक विलंब और कार्यालयीन प्रक्रियाओं की जटिलता को कम किया जा सके। आपने नगर निगम में कार्यरत  कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों से 24 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक  आयोजित होने वाले समस्या निवारण शिविर में उपस्थित होकर सेवा संबंधी प्रकरण, वेतन, पेंशन, जीपीएफ, अवकाश, सहित अन्य सेवा संबंधी मामलों का निराकरण कराने का आग्रह किया है।


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template