तेज खबर न्यूज़ कटनी :- जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। मामला है काटी अमाड़ी केंद्र का, जहाँ किसानों के साथ खुलेआम छल किए जाने की बात सामने आई है।
कटनी जिले के काटी अमाड़ी खरीदी केंद्र में नियमों को ताक पर रखकर गेहूं खरीदी किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी अनमोल दुबे के नेतृत्व में निरीक्षण के नाम पर मनमानी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जहाँ एक ओर शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार खरीदी होनी चाहिए, वहीं दूसरी ओर किसानों से प्रति बोरी अतिरिक्त वजन लिया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि 50 किलो की जगह उनसे 700 से 800 ग्राम तक ज्यादा गेहूं लिया जा रहा है, जो सीधे-सीधे उनके साथ आर्थिक शोषण है।
वहां उपस्थित किसनो ने अपनी पहचान छुपाते हुये कहा कि
हम लोग दूर-दूर से अपनी फसल लेकर आते हैं, लेकिन यहाँ हमसे जबरन ज्यादा गेहूं लिया जा रहा है। अगर विरोध करें तो खरीदी में देरी की जाती है।
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल प्रशासन की भूमिका को लेकर उठ रहा है। आखिर इतनी बड़ी अनियमितताएं होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं? क्या यह सब उनकी जानकारी में हो रहा है, या फिर जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है?
किसानों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है
फिलहाल के लिए इतना ही आगे की खबरो के लिए तेज खबर न्यूज चैनल के साथ बने रहें





No comments:
Post a Comment