Search

Thursday, May 28, 2026

कटनी में आज भीषण लू का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर में घर से निकलने का प्लान करें कैंसिल

तेज खबर न्यूज़ कटनी :-  मौसम विभाग ने आज गुरुवार 28 मई को कटनी जिले में भीषण लू चलने की संभावना जताई है। बढ़ते तापमान और तेज गर्म हवाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान लोग बिना जरूरी काम के दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने सभी विभागों को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राज ठाकुर ने लू से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि तेज धूप में निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढंकें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक देर तक धूप में रहने से चक्कर, उल्टी, तेज बुखार या कमजोरी जैसी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। सीएमएचओ ने लोगों को हल्के सूती कपड़े पहनने, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। वहीं सड़क किनारे काम करने वाले मजदूरों, किसानों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गर्मी और लू के प्रभाव को गंभीरता से लें तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करें


अशोक कुमार मिश्रा 
संयोजक 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template